मुजफ्फरपुर जिले के सरमस्तपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान में छठ महापर्व के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में शामिल 151 कन्याओं ने रैनी घाट बूढ़ी गंडक नदी से जलबोझी कर पैदल यज्ञ स्थल तक पहुंची। यज्ञ के सदस्य रौशन कुमार ने बताया कि यह आयोजन बीते पांच वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर किया जाता है।