सिरसागंज: करहल रोड पर बिजली घर के पास आलू के खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सिरसागंज थाना क्षेत्र में करहल रोड स्थित बिजली घर के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आलू के एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। करीब 10 से 12 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।