जगदीशपुर: जगदीशपुर नगर के किला मैदान परिसर स्थित शहीद बाबा के सालाना उर्स पर कमेटी द्वारा की गई चादरपोशी
जगदीशपुर नगर के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला परिसर में स्थित भाईचारा और सद्भाव की मिसाल के प्रतीक हजरत दाता करीम शाह रहमतुल्लाह अलैह शहीद बाबा के सालाना उर्स पर आज बुधवार को उर्स कमेटी द्वारा चादरपोशी की गई। इससे पहले सुबह नमाज के साथ गुसल मजार ए मुबारक के बाद निशान पोशी, कुरान ख्वानी, गुसलखानी, परचम कुशाई व फ़ातिहा का आयोजन होगा।