भटवाड़ी: ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने लोगों की मांग पर भटवाड़ी विकास खंड के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, डीएम को भेजा पत्र
इस निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बार्सू सहित पाला और भटवाड़ी में शिक्षक नहीं पहुंचने के कारण स्कूलों में ताले लगे हुए मिले। जूनियर हाईस्कूल बार्सू और राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय भटवाड़ी में मात्र एक ही शिक्षक पहुंचे थे। ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि इन स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।