हमीरपुर: कुंडौरा नरायनपुर के मध्य कोहरे के चलते आपस में भिड़े वाहन, बड़ा हादसा टल गया
सुमेरपुर क्षेत्र में भीषण कोहरे के चलते बीती रात 11:30 बजे एक सड़क हादसे में नेशनल हाईवे में कुंडौरा नारायणपुर के बीच एक ट्रक व दो लोडर की टक्कर हो गई। इस घटना में चालकों को मामूली चोटे लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात बहाल करवाया है।सुमेरपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात 11:30 बजे कोहरे क