हरदोई: बूढ़ेगांव के पास पिकअप चालक पर हमला, पिकअप पर हुई फायरिंग, चालक गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2025 जनपद सीतापुर के पिसावां निवासी इरशाद पर रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ।यह घटना बरगावां-पिहानी मार्ग पर बूढ़े गांव के पास हुई,जब इरशाद अपनी पिकअप से मूंगफली लेकर अल्लागंज जा रहे थे।हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया।हमलावरों ने पहले चलती पिकअप के आगे वाले पहिए पर गोली चलाई,जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया।