हरदोई: हरदोई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने गले से निकाला 800 ग्राम का विशालकाय ट्यूमर, मुफ्त ऑपरेशन से बचाई महिला की जान
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2025 हरदोई में विकासखंड हरियावां के बेला कपूरपुर गांव की 35 वर्षीय मुनीशा पत्नी मानसिंह पिछले एक वर्ष से गले में थायराइड के ट्यूमर से पीड़ित थीं।बीते एक महीने से उनकी समस्या तेजी से बढ़ती जा रही थी।सांस लेने और भोजन निगलने में कठिनाई होने लगी थी।परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के कई सरकारी और निजी अस्पतालों में गए।