हरदोई: मेडिकल कॉलेज में अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2025 हरदोई के मेडिकल कॉलेज में अज्ञात युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।बीमार हालत में एक युवक को 13 नवंबर को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था।युवक का नाम और पता नहीं मालूम चल पाया था।देर रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है।