कन्नौज: कन्नौज के ग्राम सुर्सी क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी धाम पर गणपति महोत्सव में हुआ सुंदरकांड का आयोजन, आरती के बाद बटा प्रसाद
कन्नौज जिले के ग्राम सुर्सी क्षेत्र अन्तर्गत पंचवटी धाम पर गणपति महोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कल बुढ़वा मंगल के अवसर पर देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। जिसके क्रमें पहले शाम 7 बजे सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसके बाद हनुमान जी की आरती की और फिर रात 9 बजकर 30 मिनट पर भगवान गणेश की आरती के साथ भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।