भिवानी: भिवानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सेक्टर 13 चाैकी पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस के अंर्तगत सेक्टर 13 चौकी पुलिस से एएसआइ सुरेश कुमार अपनी टीम सहित भगत सिंह चौक पर मौजूद थे। पुलिस टीम को सूचना मिली की एक गांव मदन हेड़ी निवासी संदीप पुत्र बलराज अवैध शराब लेकर आ रहा है।