झालरापाटन: झालावाड़ में कांग्रेस ने अरावली बचाने के लिए निकाला पैदल मार्च
अरावली बचाओ अभियान के तहत झालावाड़ में कांग्रेस ने शनिवार को पैदल मार्च निकाला दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर जुटना शुरू हुए, फिर यहां से जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में रैली के रूप में रवाना हुए। रैली मंगलपुरा होते हुए शहर के सभी प्रमुख बाजारों से गुजरी इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।