समस्तीपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से प्रतिरोध मार्च निकाला गया
समस्तीपुर में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर की गई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला प्रतिरोध मार्च के दौरान कांग्रेसी बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।