समस्तीपुर: बाइक लूटकांड में 2 अपराधी गिरफ्तार , लूटी गई गाड़ी बरामद, 15 जुलाई को दिया था वारदात को अंजाम
समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र में बाइक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूटी गई बाइक के साथ दो अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। एटीएम कार्ड और मोबाइल भी बरामद हुआ है। अपराधियों की पहचान कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के छोटी पुनास निवासी अजीत कुमार और मोरसंड गांव के अजीत कुमार के तौर पर हुई है।