गांडेय में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू
Gandey, Giridih | Mar 30, 2026
सर्वाइकल कैंसर-गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर से किशोरियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार की सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-CHC गांडेय में HPV वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यहाँ कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया।।