रायबरेली: सूची चौराहे के पास हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस बनी हादसे का कारण, ट्रैक्टर और लोडर की भिड़ंत से एक घायल
सलोन कोतवाली क्षेत्र के,सूची चौराहे के पास,रविवार की शाम को भीषण हादसा हो गया,जिसमें हाईवे पर खड़ी डबल डेकर,बस की वजह से तेज रफ्तार अनियंत्रित हुई,ट्रैक्टर ट्राली व लोडर की टक्कर हो गई।जिसमें लोडर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको इलाज के लिए सीएचसी से,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टर ने बताया है कि वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।इलाज जारी है।