बीसलपुर: रसूला गांव के पास बस से गिरकर एक युवक हुआ घायल अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरवाड़ा निवासी जाबिर आज बरेली किसी काम से गया हुआ था वह आज शाम अपने घर वापस लौट रहा था जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित ग्राम रसूला के पास पहुंचा वैसे ही युवक बस से उतर रहा था इसी समय वह बस से गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है