तारानगर क्षेत्र के जिगसाना ताल व जोरजी का बास के ग्रामीणों ने सोमवार को गाँव में पेयजल समस्या को लेकर अधिशाषी अभियंता जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी परियोजना कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। गुस्साए लोगों ने कहा समय रहते पेयजल समस्या को दुरुस्त नहीं किया गया तो धरने पर बैठेगे।