जलेसर: टप्पेबाज महिलाओं ने घर में पानी पीने के बहाने सोने के जेवर एवं 20 हजार की नगदी महिला से लेकर हुई फरार, माधव नगर की घटना।
Jalesar, Etah | Aug 31, 2024 थाना जलेसर क्षेत्र के कस्बा माधव नगर में महिला रजनी के घर में घुसकर पानी पीने के बहाने तीन टप्पेबाज महिलाओं ने महिला से सोने के जेवर एवं 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गई घटना की जानकारी महिला रजनी को जब होश आया तो परिवार के लोगों को दी, मौके पर पहुंची जलेसर पुलिस ने महिला की शिकायत सुन घटना की जांच पड़ताल में जुटी,मामला एटा थाना जलेसर क्षेत्र के कस्बा का है।