डुंडा: उच्चस्तरीय समिति ने धराली पहुंचकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता कर आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन किया
बुधवार दोपहर 3 बजे शासन की ओर गठित उच्चस्तरीय समिति आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली पहुंची। वहां पर समिति ने व्यापक निरीक्षण कर पुनर्वास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन किया। समिति में सचिव राजस्व सुरेंद्र नारायण पांडेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा डॉ.आशीष चौहान तथा अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना शामिल रहे।