महेशपुर प्रखंड के दमदमा पंचायत के दमदमा जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालक परवीना बेगम के द्वारा लाभुकों के साथ मनमानी करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर सैकड़ो लाभुकों ने उनके खिलाफ पाकुड़ डीसी को लिखित शिकायत देते हुए प्रतिलिपि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद, स्थानीय विधायक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित शिकायत की है.