सिरोंज: बजट को लेकर लटेरी विधायक उमाकांत शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत को तीसरी महाशक्ति बनाने की दिशा में सशक्त कदम है
सिरोंज लटेरी विधानसभा से विधायक उमाकांत शर्मा ने भारत देश की केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत सालाना बजट पर प्रतिक्रिया दी है इन्होंने कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की 3.0 सरकार ने अपने पहले बजट में यह स्पष्ट कर दिया कि भारत विकास के सधे हुए रोडमैप पर अग्रसर है।यह भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा।