रिसियप थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो कोयला लदे तथा एक बालू लदे ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई खनन विभाग की टीम द्वारा की गई।थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि खनन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रूप से कोयला और बालू का परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ा।