मधुबन: मधुबन थाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की हुई बैठक
मधुबन थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पर्व को प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।