पंचकूला: भाजपा से दुखी पंचकूला के लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन पकड़ा, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन के समक्ष हुए शामिल।
हरियाणा पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के समक्ष सोमवार को पंचकूला की राजीव कॉलोनी के प्रधान शमशेर अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इसी कड़ी में सेक्टर 11 से निलेश जोशी और उनके साथी, जबकि पंचकूला के सेक्टर 12, 20, 23 और 19 से अंकित , गौरव गौतम व हरीश गूरानी और उनके साथी व क्षेत्र के अन्य निवासियों व युवाओं ने भी कांग्रेस में विश्वास दिखाया