कोईलवर: काजीचक गांव में झोपड़ी नुमा घर में आग लगने से 5 पशु झूलसे , जिसमें एक पशु की हुई मौत ,मौके पर पहुंची कोईलवर थाना पुलिस।
कोईलवर प्रखंड के चंदा पंचायत के काजीचक गांव में आग लगने से। काजीचक गांव निवासी राम भजन शाह के एक गाय की मौत आग में झूलसने से हो गई। वही तीन भैंस और एक गाय झुलस कर जख्मी हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। वही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। पशु चिकित्सा प्रभारी आज मंगलवार को पहुंच जख्मी पशुओं का इलाज किये।