कोईलवर: दुकान का दीवार तोड़कर बालू लदा ट्रैक्टर दुकान में घुसा ,दुकानदार जख्मी, घटना बहियार गांव की बताई जा रही है।
चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब। सड़क के किनारे कृष्णा प्रसाद की दुकान में। दीवार तोड़कर तेज गति से जा रहा एक बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। इस दौरान दुकान में बैठे दुकानदार कृष्णा प्रसाद जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए आरा भेजा गया। दुकान में रखा सामान भी नुकसान हुआ है।