माण्डल: मांडल में कोठारी पुलिया पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकराए, 3 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, बचाव कार्य जारी
मांडल में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कोठारी पुलिया पर घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोहरे के कारण पुलिया के दोनों और दृश्यता कम होने से करीब आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे है ।