बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र में सौ फुटा पर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सौ फुटा पर दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।