उरई: उरई जालौन मुख्य मार्ग पर लोगों ने लगाया जाम, कुकर गांव में विद्युत सप्लाई न आने से लोग हुए परेशान
Orai, Jalaun | Jun 19, 2025 उरई जालौन मुख्यमार्ग पर लोगों ने जाम लगा दिया, चार दिन से विद्युत सप्लाई न आने से गुस्साए लोगों ने मुख्यमार्ग जाम कर दिया,जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कुकर गांव गांव के लोगों ने बताया कि चार दिन से विद्युत सप्लाई नहीं आ रही है,बतादे आज दिन गुरुवार समय 11 बजे लोगों ने जाम लगा दिया है,प्रशासन जाम खुलवाने में लगा हुआ है।