बुलंदशहर: पेंशन अपडेट के बहाने साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर रिटायर्ड एसआई से ₹14.91 लाख की ठगी की
साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर को 14 लाख 91 हजार 999 रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पेंशन संबंधी कागजात अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी 63 वर्षीय बलजीत सिंह दिल्ली पुलिस से रिटा