रामपुर: गुरुवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नवनिर्मित पुलिस कार्यालय का पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने किया औचक निरीक्षण
Rampur, Rampur | Aug 14, 2025 गुरुवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नैनीताल रोड पर बने नए पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न विभागों जैसे अपराध शाखा, रिट सेल और आईजीआरएस सेल का जायजा लिया।