हसपुरा शहर के पटेल चौक स्थित लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदमकद प्रतिमा पर बुधवार को अबीर - गुलाल लगाकर रंगों का त्योहार होली समाजिक कार्यक्रताओं की ओर से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रताओं ने कहा लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल एकता के प्रतिमूर्ति थैं।उन्होंने देश में 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया था।