जालौन: कुठौंद थाना क्षेत्र में एसओजी व थाना पुलिस ने लूट करने वाले 2 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।
Jalaun, Jalaun | Mar 12, 2024 कुठौंद थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व पति पत्नी के साथ दोनों आरोपियों ने गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, वहीं मुखबिर की सूचना पर कुठौंद थाना पुलिस व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग पर दोनो आरोपियों के पैर में गोली लगी है।