अरवल: गाड़ी में मिला तहखाना, भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिसकर्मी भी हैरान
Arwal, Arwal | May 3, 2025 तू डाल डाल मैं पाता -पात, यह कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन शराब कारोबारी इस कहावत को पूरी तरह से चरितार्थ करने में जुटे हुए हैं। शनिवार सुबह 8:00 बजे अरवल नगर थाना क्षेत्र के अहियापुर नहर रोड के पास पुलिस द्वारा जप्त बोलोरो और ओमनी गाड़ी में जिस तरह शराब छुपा कर रखी गई थी वह अपने आप में आश्चर्यजनक स्थिति थी। शराब के लिए गाड़ी में तहखाने बनाए गए थे।