अरवल: शहर के कई होटलों में डीएसपी ने किया औचक निरीक्षण, होटल मालिकों को दी चेतावनी
Arwal, Arwal | May 3, 2025 डीएसपी कृति कमल के द्वारा होटल की जांच की गई।इस दौरान अधिकारी ने होटल के एक-एक कमरे को चेक किया। और ठहरे लोगो का आईडी चेक किया। इस दौरान एक आईडी पर एक से अधिक लोगों के ठहरने का मामला सामने आया। इसे लेकर अधिकारियों ने होटल के मालिकों व मैनेजर पर जमकर डांट फटकार लगाई और निर्देश दिया कि होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति का आईडी प्रूफ होना चाहिए।