अरवल: सुमेरा गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ
Arwal, Arwal | May 3, 2025 शनिवार सुबह 10:52 बजे सुमेरा गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधिवत शिलान्यास स्थानीय विधायक कॉ. महानंद सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर माले नेता कॉ. रविन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सा प्रभारी एवं डॉक्टर उपस्थित रहे। इस केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं समेत अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी