कुंडा के तपोवन रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार शाम 5:00 बजे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया इस संबंध में नवाडीह गांव निवासी घायल तुषार कुमार ने बताया कि तपोवन बाइक लेकर घूमने गया था वाहन से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया और घटना स्थल से वाहन लेकर चालक फरार हो गया।