गिरिडीह: शीतलपुर निवासी सूरज कुमार स्वर्णकार की बराकर नदी में डूबने से मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी सूरज कुमार स्वर्णकार शनिवार शाम 5 बजे बराकर नदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सूरज कुमार स्वर्णकार, पिता सुनील स्वर्णकार, अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए बराकर नदी गया था। बताया गया कि मंदिर से कुछ दूरी पर नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।