मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 185 नव युगल जोड़ी ने लिए सात फेरे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बुधवार को परेड ग्राउण्ड चुनार में आयोजित किया गया। जिसमें विकास खण्ड-नरायनपुर के 70, जमालपुर के 78, विकास खंड सीखड़ के 19 एवं नगर पालिका चुनार के 5, अहरौरा के 6, नगरपंचायत कछवा के 7 नव युगल जोड़ी ने अग्नि को साक्षी मानकर एक साथ रहने के लिए सात फेरे लिए।