जबलपुर: मोहर्रम पर्व को देख कलेक्टर दीपक सक्सेना पुलिस अधीक्षक एवं निगम आयुक्त ने कर्बला कुंड का किया निरीक्षण
आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव के साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कर्बला कुंड के पास पहुंचकर निरीक्षण किया गया। साथ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, ताकि वहां पर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना रहे और किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना करना पड़े।