गोपालगंज: जादोपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, कई मामलों का निपटारा हुआ
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना परिसर में शनिवार अंचलाधिकारी के अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया.जिसमे लोग अपने भूमि से संबंधित मामले को लेकर थाना परिसर में पहुचे।जहाँ सीओ के द्वारा कई मामले का निपटारा भी किया गया।अन्य लोगों को अगले जनता दरबार में कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।इसकी जानकारी सीओ के द्वारा शनिवार को शाम 5 बजे दी गई।