गभाना: गभाना में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा चलाया गया चेकिंग
अलीगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में चेकिंग की। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।