कोल: तस्वीर महल पर कार चालक की गलती से हुआ हादसा, 2 कारों के बीच फंसा बाइक चालक घायल
Koil, Aligarh | Jan 24, 2026 तस्वीर महल पर एक कार चालक की गलती बाइक सवार के लिए भारी पड़ गई। कार चालक ने बिना देखे कार का दरवाजा खोल दिया। इसी बीच दरवाजे से टकराकर बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और पीछे से आ रही दूसरी कार और पहली कार के बीच में ही फस गया। इस घटना में बाइक सवार के पैर में गंभीर चोट आई है।