कोल: तहसील कोल में चल रहे SIR के काम में सपाइयों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी दी
Koil, Aligarh | Jan 24, 2026 तहसील कोल में चल रहे SIR के काम में सपा ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। अनियमितताओं की शिकायत पर सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने तहसील परिसर में अनियमिताओं का आरोप लगाकर हंगामा किया और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।