सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत धालभूमगढ़ प्रखंड का कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ गांव अब सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित होगा। पंचायत मंडप में हुई बैठक में बीडीओ बबली कुमारी, ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह और मुखिया विलासी सिंह मौजूद रहे। जिले के 10 चयनित गांवों में शामिल इस पंचायत में सार्वजनिक स्थानों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा।