हौज खास: दिल्ली सरकार सावन महीने में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए अच्छे इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है- मंत्री आतिशी
आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली सरकार सावन महीने में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए अच्छे इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 185 कैंप लगाए जा रहे हैं।