बीना: साइन धाम कॉलोनी स्थित अंडर ब्रिज के गड्ढे बने चालकों के लिए मुसीबत, जाम में फंसी विधायक की गाड़ी #jansamasya
Bina, Sagar | Aug 21, 2025 ब्रिज निर्माण के चलते रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया था लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ब्रिज के दोनों और बने अंडर ब्रिज को बारिश के पहले तैयार नहीं कराया। आम नागरिक से लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब समस्या से जूझ रहे हैं। आप देख सकते हैं की गड्ढे होने की वजह से वाहन चालक किस तरह से परेशान हो रहे हैं वहीं विधायक निर्मला सप्रे की गाड़ी भी जाम में फस गई।