सासाराम: सदर अस्पताल सासाराम से मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गई
कैमुर जिले के कुदरा निवासी मो. आकिफ की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। उन्होंने रविवार की शाम 4:00 के करीब नगर थाना सासाराम में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मो. आकिफ ने अपनी भाभी से मिलने सदर अस्पताल सासाराम पहुंचे थे। उन्होंने शिशु विभाग ICU के पास बाइक पार्क की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।