दावथ: दावथ थाने में विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर जेई ने जुर्माना लगाते हुए तीन के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।
Dawath, Rohtas | Jun 25, 2024 विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कनीय विद्युत अभियंता दावथ अर्जुन कुमार के नेतृत्व मे एक जांच दल का गठन किया गया। जांच दल द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताते चले कि बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र की राशि बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काट रही है