दावथ: दावथ थाना में विधुत ऊर्जा चोरी को लेकर तीन के विरूद्ध जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज।
Dawath, Rohtas | Jun 22, 2024 बिलिंग गुणवत्ता एवं बकायेदार उपभोक्ताओं की जांच को लेकर दावथ कनीय विद्युत अभियंता अर्जुन कुमार के नेतृत्व मे एक जांच दल का गठन किया गया। जांच दल द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताते चले कि बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र की राशि बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काट रही है ।